भारतीय नौसेना (आईएन) और श्रीलंका की नौसेना (एसएलएन) का संयुक्त वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लीनेक्स-20’ का आठवां संस्करण 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक त्रिंकोमाली श्रीलंका के तट पर आयोजित किया गया है। स्लीनेक्स का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।
‘स्लीनेक्स-20’ का उद्देश्य परस्पर अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना, आपसी समझ को ज़्यादा परिपक्व करना और दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं तथा प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।